फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: post mortem report reveals that the girl was murdered with a sharp weapon

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: नुकीले हथियार से किया था किशोरी का कत्ल, जल्द खुलेगा हत्या का राज

Tue, 12 Sep 2023 11:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Sep 2023 11:54 PM IST
सार

Baghpat Murder Case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट से पता चला कि किशोरी की नुकीले हथियार से हत्या की गई थी। उम्मीद है कि जल्द ही किशोरी के कत्ल का राज खुलेगा।

विज्ञापन
Baghpat: post mortem report reveals that the girl was murdered with a sharp weapon
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सांकलपुट्ठी गांव में किशोरी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या की गई थी। उसके पेट में नुकीले हथियार से वार किए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने परिवार के एक युवक पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उस युवक की पुलिस तलाश कर रही है, जिसके पकड़े जाने पर स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन

सांकलपुट्ठी निवासी सिमरन (16) के घर चिनाई का कार्य चल रहा है। जिससे वह सोमवार शाम को शौच के लिए घेर में जा रही थी। जहां किशोरी घायल अवस्था में पड़ी मिली थी और उसके पेट से खून बह रहा था। परिजन उसे पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। तब पुलिस को बताया गया था कि उसके पेट में गिरने से सरिया घुस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि किशोरी के पेट में नुकीले हथियार से कई वार करके हत्या की गई है। जिसके बाद उसके परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके परिवार के एक युवक ने किशोरी की हत्या की है। वह उस पर गलत नजर रखता था और इसका विरोध करने पर हत्या की गई।

एसपी के अनुसार उस युवक को तलाश किया जा रहा है जो अभी फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद पूछताछ में पूरी स्थिति साफ हो सकती है कि हत्या का यही कारण है या अन्य कोई कारण है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

शव का पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव में पहुंचा तो पुलिस ने अपने सामने ही उसका अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने अंतिम संस्कार कराने के बाद मामले में कई अन्य लोगों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed