अनस हत्याकांड का खुलासा: दबोचे गए दो आरोपी, पूछताछ में उगला मर्डर का पूरा सच, दर्दनाक थी वारदात
Baghpat Murder Case : पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अनस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने वारदात का पूरा सच उगल दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के कोताना गांव के प्राइवेट लाइनमैन के बेटे अनस की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को अनस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
वहीं, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने जहां पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए।
उल्लेखनीय है कि कोताना गांव के प्राइवेट लाइनमैन अब्बास के बेटे अनस की बाइक सवार तीन युवकों ने गत 30 जुलाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में परिवार के ही सत्तार पुत्र कल्लू ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से कोतवाली पुलिस हत्या का खुलासा करने में जुटी थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इसके बाद एसओजी टीम को भी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लगाया गया। शनिवार की रात एसओजी टीम को सूचना मिली कि अनस हत्याकांड के हत्यारोपी लुहारी गांव के है और वे गांव में ही खुलेआम घूम रहे हैं। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों में अक्षित पुत्र कुंवरपाल व रवि पुत्र सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आदित्य पुत्र देवेंद्र मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या करने की बात स्वीकार की। एसओजी प्रभारी रवेंद्रपाल पहलावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लूट के इरादे से घर से निकले थे, तभी कोताना गांव के पास एक नलकूप पर अनस मोबाइल चलाते हुए मिला। अनस से मोबाइल लूटने का प्रयास किया गया तो उसने विरोध किया, तभी छोटू उर्फ आदित्य ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: UP: स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, सहेली से छेड़छाड़, दहशत में पीड़िता
हत्या कर गांव में खुलेआम घूमते रहे आरोपी
अनस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी लुहारी गांव में ही अपने-अपने घर चले गए। 31 जुलाई को जब हत्यारोपियों को यह जानकारी मिली कि चाकू लगने के बाद अनस की मौत हो गई थी, तो तीनों ने गांव के ही तेजवीर के बाग में जाकर लूट का मोबाइल तोड़ दिया था और उसे जमीन में दफना दिया था।
यह भी पढ़ें: बुझ गया चिराग: रामगंगा पोषक नहर में डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल