{"_id":"6425895348286408fe0903f5","slug":"baghpat-police-investigation-revealed-that-khichdi-was-prepared-with-cannabis-due-to-which-40-people-fell-ill-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बागपत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, भांग मिलाकर बनाई थी खिचड़ी, खाकर बिगड़ी थी 40 की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बागपत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, भांग मिलाकर बनाई थी खिचड़ी, खाकर बिगड़ी थी 40 की हालत
Thu, 30 Mar 2023 06:37 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:37 PM IST
सार
Baghpat News : बागपत पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि भांग मिलाकर खिचड़ी बनाई थी, जिसे बच्चे और अन्य व्यक्तियों को बांटा गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के फैजपुर निनाना गांव में प्रसाद की खिचड़ी खाने से 40 बच्चों और व्यक्तियों के बीमार होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने भांग मिलाकर खिचड़ी बनाई थी। खिचड़ी पहले खुद खाने से वह नशे में हो गए और उसके बाद बच्चों व अन्य को खिचड़ी बांट दी गई।
विज्ञापन
फैजपुर निनाना गांव में चार दिन पहले प्रसाद में खिचड़ी बांटी थी। जिसको खाने के बाद करीब 40 बच्चों व व्यक्तियों की हालत खराब हो गई थी। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया था। इस मामले में सरूरपुर चौकी प्रभारी नरेश चंद की तरफ से ओमप्रकाश उर्फ पिप्पन, बंटा, सीडी, अजय, कपिल, प्रवीण, जोनी, भूरा, किरणपाल, विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद
विज्ञापन
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बुधवार रात को गांव से दो आरोपियों कपिल और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ के अनुसार, उन दोनों ने बताया कि उन्होंने भांग के पत्ते डालकर खिचड़ी बनाई थी। उन्होंने वह खिचड़ी पहले खुद खाई, जिससे उनको नशा हो गया। उसके बाद वह खिचड़ी बांटनी शुरू कर दी और भांग ज्यादा होने के कारण बच्चों व अन्य की हालत खराब हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: शुरू हो रहा आईपीएल का रोमांच, मेरठी लाल कमाल करेंगे, इन चार नामों पर टिकीं क्रिकेटप्रेमियों की नजरें