{"_id":"655c968242d41477210447c1","slug":"baghpat-police-have-arrested-three-smuggler-with-8-17-quintals-of-hemp-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बागपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बागपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ का गांजा बरामद
Tue, 21 Nov 2023 05:08 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Nov 2023 05:08 PM IST
सार
Baghpat News : एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर गांजा तस्करी के खेल का खुलासा किया। आरोपियों में एक गांजा तस्कर उड़ीसा तो दो हरियाणा के नूह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बागपत में पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाए गए एक करोड़ के गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक में काजू के छिलकों में छिपाया गया 8.17 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस की मौजूदगी में मवी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, सुलगते रहे कई सवाल, बिलखते रहे परिजन
विज्ञापन
एसपी ने प्रेस वार्ता कर गांजा तस्करी के खेल का खुलासा किया है। आरोपियों में एक गांजा तस्कर उड़ीसा तो दो हरियाणा के नूह के रहने वाले हैं। तीनों गांजा तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात