{"_id":"63c7e60003865e03ce7128f6","slug":"baghpat-police-have-arrested-ten-thousand-prized-accused-in-muzaffarnagar-loot-case-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, दो आरोपी पहले जा चुके जेल, मुजफ्फरनगर में दिया था बड़ी वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, दो आरोपी पहले जा चुके जेल, मुजफ्फरनगर में दिया था बड़ी वारदात को अंजाम
Wed, 18 Jan 2023 05:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:59 PM IST
सार
Baghpat News : मुजफ्फरनगर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर को मुखबिर ने सूचना दी कि औद्योगिक पुलिस चौकी पर एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसको धर दबोचा। पकड़ा गया युवक राहुल उर्फ बिट्टू पुत्र रामकुमार सिसौली जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि राहुल ने 26 जून 2019 को अपने साथियों उपेंद्र उर्फ उप्पा पुत्र बलजोर निवासी बावली, आदेश पुत्र ब्रहमपाल निवासी भौराखुर्द जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर कांधला निवासी प्रवीण पुत्र बालमुकन्द के चालक टीकाराम पुत्र फूल सिंह निवासी भिंड को गोली मारकर कार लूट ली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस ने आदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कुछ माह बाद उपेंद्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, आरोपी राहुल ही फरार चल रहा था। आरोपी पर कोतवाली बड़ौत के अलावा मुजफ्फरनगर में कई आपराधिक घटनाओं में लिप्त होने पर दस हजार का इनामी घोषित किया था। फिलहाल आरोपी की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच