फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police caught Bolero laden with twenty quintals of Gomans, two arrested

Baghpat: पुलिस ने 20 क्विंटल गोमांस से लदी बुलेरो पकड़ी, दो गिरफ्तार, हिसार से गाजीपुर मंडी जा रहे थे बेचने

Sun, 18 Feb 2024 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार से 20 क्विंटल गोमांस गाजीपुर मंडी में बेचने जा रहे दो गोकश पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर  गोमांस से लदी बुलेरो गाड़ी में इन्हें पकड़ा है।

विज्ञापन
Baghpat: Police caught Bolero laden with twenty quintals of Gomans, two arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार में गोकशी करने के बाद 20 क्विंटल गोमांस गाजीपुर मंडी में बेचने जा रहे दो गोकशों को पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पीकअप से बरामद हुआ गोमांस गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया।

विज्ञापन


चांदीनगर थाना पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सरफाबाद गांव के समीप चेकिंग के दौरान 20 क्विंटल गोमांस से लदी बुलेरो पीकअप गाड़ी पकड़ी गई। चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर के हसनपुर निवासी रहमान और मनोज को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी गाड़ी से बरामद किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident: बागपत के दंपती की जयपुर में दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

20 क्विंटल गोमांस जंगल में गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। पूछताछ में गोकशों ने हरियाणा के हिसार में गोकशी करने की जानकारी दी। जिसके बाद गोकस गाड़ी में लदे गोमांस को दिल्ली की गाजीपुर मंडी में बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार किये गये दोनों गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिसार में बड़े पैमाने पर हुई गोकशी
हिसार में गोकशी के बाद लाये गया 20 क्विंटल गोमांस के लिए कई गोवंशों को काटा गया। जिसमें बताया गया कि हिसार में बड़े पैमाने पर गोकशी हुई। गोकसों ने पूछताछ में यह भी बताया कि दिल्ली की गाजीपुर मंडी में गोमांस की गाड़ी खरीदने के लिए कई लोग संपर्क में रहते है। जो पहले से ही गाड़ी का दाम तय रखते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed