{"_id":"684b06ea1a67d5dc510325f1","slug":"baghpat-organized-liquor-party-at-tube-well-then-shot-friend-in-the-head-with-pistol-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नलकूप पर बुलाकर की शराब पार्टी, फिर दोस्त के सिर में तमंचे से मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नलकूप पर बुलाकर की शराब पार्टी, फिर दोस्त के सिर में तमंचे से मार दी गोली
Thu, 12 Jun 2025 10:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:27 PM IST
सार
बड़ावद गांव के जंगल में वारदात हुई। शराब के नशे में सचिन और उसके दोस्त के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिनौली स्थित बड़ावद गांव के जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम नलकूप पर बैठकर शराब पी रहे युवक आपस में भिड़ गए। सचिन निवासी बड़ावद के सिर में गोली मार दी गई। घायल युवक का बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बड़ावद गांव निवासी सचिन कुमार बृहस्पतिवार देर शाम अपने दोस्त के नलकूप पर गया था, दोनों वहां पर शराब पीने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बताया कि नलकूप मालिक के बेटे ने सचिन पर तमंचा तानकर गोली चला दी, जो सचिन के सिर में लगी। इसके बाद सचिन ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां पहुंचे पुलिसकर्मी घायल सचिन को लेकर बिनौली सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वालों ने सचिन का निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में बिनौली पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।