फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: One million cheated in the name of job in Delhi Police, case against four including SI-constable

बागपत : दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर दस लाख ठगे, एसआई-कांस्टेबल समेत चार पर मुकदमा

Sun, 11 Aug 2024 06:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर पाबला बेगमाबाद गांव के पवन से दस लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एसआई और कांस्टेबल समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Baghpat: One million cheated in the name of job in Delhi Police, case against four including SI-constable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर पाबला बेगमाबाद गांव के पवन से दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस के एसआई, हेड कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


पाबला बेगमाबाद गांव के रहने वाले पवन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। आरोप लगाया कि गांव का ही राहुल कुमार दिल्ली पुलिस में एसआई और उसका भाई रजनीश हेड कांस्टेबल है। राहुल और रजनीश के भाई शक्ति सिंह ने दिल्ली पुलिस में अच्छी जान पहचान होने का हवाला दिया। इन लोगों ने दिल्ली पुलिस या गृह मंत्रालय में उसकी नौकरी लगवाने की बात कही और 15 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


 

उनके झांसे में आकर पिता जगदीश ने मार्च 2023 में अपनी जमीन का एग्रीमेंट कर दस लाख रुपये नकद और दस्तावेज शक्ति सिंह की मां सतपाली को दे दिए। इसके बाद दिसंबर 2023 में हुई दिल्ली पुलिस की परीक्षा में उसे उत्तरपुस्तिका खाली छोड़ने के लिए भी कहा गया। उसने खाली छोड़ दी। रिजल्ट आया तो वह फेल हो चुका था। उसने दस लाख रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 
इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एसआई राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल रजनीश, उसके भाई शक्ति सिंह और मां सतपाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed