फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: six accused arrested during police raid and 80 animals recovered

यूपी: अवैध स्लाटर हाउस पर छापा, अंदर का नजारा देख अफसर भी हैरान, 500 पशुओं की खाल और 80 पशु बरामद

Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
सार

पुलिस ने अवैध स्लाटर हाउस पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई। वहीं अंदर का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस ने मौके से करीब 500 पशुओं की खाल और 80 पशु बरामद किए।

विज्ञापन
Baghpat News: six accused arrested during police raid and 80 animals recovered
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चल रहा था। गुरुवार को  सीओ ने कोतवाली पुलिस और पीएसी के साथ छापा मारकर करीब 500 पशुओं की खाल और 80 पशु बरामद किए गए है। पुलिस को देखकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो छतों से ईंटें भी फेंकी गई। पुलिस ने दस से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


बागपत के पुराने कस्बे में लगातार अवैध पशु कटान की शिकायत एसपी को मिल रही थी। दो महीने पहले कोतवाली पुलिस से छापा लगवाकर काफी पशुओं को पकड़वाया गया था। इसके बावजूद अब दोबारा से अवैध पशु कटान शुरू हो गया था। इसकी सूचना एसपी नीरज कुमार जादौन के पास पहुंची।  उनके निर्देश पर सीओ अनुज मिश्रा ने गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस व पीएसी को साथ लेकर कुरैशियान मोहल्ले में छापा मारा। मौके पर स्थिति को देखकर पुलिस भी चौंक गई। हाजी इस्माइल व हाजी इनाम के घेरों में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चलाया जा रहा था। दोनों जगहों से पुलिस ने भैंसों की 500 से ज्यादा खाल बरामद की, जिनका कटान करके मीट सप्लाई कर दिया गया था। खालों को वाहनों में भरा जा रहा था। इसके अलावा करीब 80 पशुओं को काटने की तैयारी हो रही थी। पुलिस को देखकर कटान करने वाले लोग भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करके दस से ज्यादा को पकड़ लिया। कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंटें भी फेंकी। पुलिस ने हाजी इस्माइल व हाजी इनाम समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इनको पकड़ने के लिए पुलिस लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खाल व मीट की जांच के लिए सैंपल लिया
पशुपाल विभाग से सीवीओ डा. रमेश चंद्रा और चिकित्सक मौके पर पहुंचे। खाल और मांस के टुकड़ों की जांच के लिए सैंपल लिया गया, ताकि पता लग सके कि गोवंश का कटान तो नहीं किया जा रहा था। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि गोवंश का कटान भी रात में किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसपी ने जांच शुरू कराई
इस पूरे मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। पुलिस की सख्ती के बाद भी इतने बड़े स्तर पर अवैध पशु कटान कैसे हो रहा था। इसे लेकर पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगे है। कोतवाली के कई सिपाहियों पर पशु तस्करों व अवैध पशु कटान करने वालों के लिए मुखबिरी करने का आरोप भी लग रहा है। इसे एसपी ने खुद भी गंभीरता से लिया है और इस मामले में जांच बैठा दी गई है। इसके अलावा लोगों ने पुलिस को बताया कि जाहिद नाम का व्यक्ति भी इस पूरे खेल में शामिल है। 

बच्चों को बनाया सहारा, पुलिसकर्मी गए तो ईंट फेंकी
जब पुलिस ने छापा मारा तो अवैध पशु कटान करने वाले खुद भाग गए। पुलिस ने पीछा यिका तो बच्चों को उनके सामने भेज दिया, जो पशु लेकर जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया तो छत से ईंटें फेंकी गई। 

पुलिस ने पुराने कस्बे में छापा मारकर काफी बड़ी संख्या में खाल और पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में अगर पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत मिलती है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। अवैध पशु कटान में शामिल किसी को नहीं बख्शा नहीं जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed