{"_id":"6283f0f50c533a2fea322d91","slug":"baghpat-news-rakesh-tikait-said-wrong-decision-of-government-to-ban-the-export-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- गेहूं के निर्यात पर रोक लगाना सरकार का गलत फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- गेहूं के निर्यात पर रोक लगाना सरकार का गलत फैसला
Wed, 18 May 2022 12:31 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 May 2022 12:31 AM IST
सार
राकेश टिकैत ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि ऐसे तो पहले भी लोग जाते रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही कहा कि गेहूं के निर्यात पर रोक लगाना सरकार का गलत फैसला है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू (अराजनैतिक) नाम से नया संगठन बनाने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि नया संगठन बनने पर भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले भी संगठन से लोग जाते रहे हैं। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि गेहूं के निर्यात पर रोक लगाना सरकार का गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि इस बार ज्यादा रुपये किसान को मिल सकते थे, लेकिन सरकार ने गेहूं का निर्यात ही रोक दिया।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में नाराज चल रहे पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाकियू से अलग होकर भाकियू (अराजनैतिक) नाम से नया संगठन बनाया है। इससे किसान संगठनों और नेताओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि नया संगठन बनने पर भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले भी संगठन से लोग जाते रहे हैं। कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वह किसानों के बिजली के बिल आधे करेगी। मगर, अब ट्यूबवेल पर मीटर लगाने की योजना बनाई जा रही है। हमारा संगठन उसका विरोध करता है। गन्ना भुगतान भी अटका पड़ा है। सरकार का घोषणा पत्र झूठा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: वकीलों में उबाल, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में रहेगी हड़ताल, जानें क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा कि एनजीटी के नाम पर किसान के ट्रैक्टर्स तोड़े जा रहे हैं। देश गलत दिशा में जा रहा है। आज मंदिर-मस्जिद विवाद को छोड़कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : भाकियू में फूट से टूट गए थे जौला, हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर का दिया था नारा