फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: peoples of Haryana have made a new bridge on Yamuna river Illegal mining case

हरियाणा के लोगों की दबंगई: अवैध खनन के लिए यमुना पर बना दिया पुल, फसलों को उजाड़ा, लगातार बढ़ रहा विवाद

Tue, 26 Apr 2022 09:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

हरियाणा और बागपत के किसानों में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब हरियाणा के लोगों ने यमुना पर पुल बना दिया है। यही नहीं, यूपी की तरफ आकर मशीनों से खनन शुरू करके फसलों को उजाड़ दिया।

विज्ञापन
Baghpat News: peoples of Haryana have made a new bridge on Yamuna river Illegal mining case
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के लोगों का यमुना पर पुल बनाकर यूपी की सीमा में खनन करने का विवाद लगातार जारी है। आरोप है कि मंगलवार को हरियाणा के लोगों ने यूपी के गांव खेड़ी प्रधान में यमुना पर पुल बना दिया। यही नहीं, यूपी की तरफ आकर मशीनों से खनन शुरू करके फसलों को उजाड़ दिया। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। माहौल बिगड़ता देखकर एसपी, एडीएम अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एडीएम ने बड़ौत तहसील की टीम को जल्द पैमाइश करने के लिए लगाया है। साथ ही हरियाणा के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


बागपत में खेड़ी प्रधान गांव के पास यमुना में हरियाणा के लोगों ने अवैध रूप से पुल बना दिया। मंगलवार को हरियाणा की तरफ से मशीनों को खेड़ी प्रधान गांव के खादर में लेकर पहुंच गए और खनन शुरू कर दिया गया। इसका पता चलते ही संजीव, ओमपाल, नीटू, प्रकाश रामपाल, सुधीर, अमरपाल, सुरेशपाल, विक्रम, दिलावर आदि किसान खेतों में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना डीएम सहित अन्य आला अफसरों को दी। 
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि बालू ठेकेदारों ने पुल के ऊपर से मशीनों को यूपी की सीमा में उतार दिया और उनकी सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गें किसानों पर हमला भी करते हैं। सूचना पर एसपी नीरज जादौन, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम पूजा चौधरी, तहसीलदार हर्ष चावला, खनन अधिकारी हवलदार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख खनन करने वाले हरियाणा के लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं...

एसपी को किसानों ने बताया कि ठेकेदार के लोगों ने उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। जबरन यूपी के हिस्से में खनन करते हैं। इस दौरान एडीएम अमित कुमार ने खादर में पैमाइश कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ही किसान शांत हुए।

यह भी पढ़ें: मेरठ:  बैठक के दौरान आपस में भिड़े बसपा नेता, जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

किसानों ने अवैध पुल निर्माण करके यूपी की सीमा में खनन करने की सूचना दी थी। अब पैमाइश कराने के निर्देश दिए गए है। यूपी की सीमा में पुल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed