{"_id":"647056c3fcbb9606bf049bf4","slug":"baghpat-news-lekhpal-death-got-tangled-instead-of-being-resolved-police-did-not-get-backup-data-from-mobile-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुलझने के बजाय उलझ गई लेखपाल की मौत की गुत्थी, पुलिस को मोबाइल फोन से नहीं मिला बैकअप डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुलझने के बजाय उलझ गई लेखपाल की मौत की गुत्थी, पुलिस को मोबाइल फोन से नहीं मिला बैकअप डाटा
Fri, 26 May 2023 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 May 2023 12:20 PM IST
सार
बागपत जनपद के टीकरी में लेखपाल की मौत के मामले में पुलिस सात दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं पुलिस को मौके से मिले मोबाइल फोन से बैकअप डाटा नहीं मिला है। ऐसे में यह केस और पेचीदा होता जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में लेखपाल की मौत के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है। वहीं काफी प्रयास के बावजूद पुलिस लेखपाल के मोबाइल से बैकअप लेने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐसे में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को मृतक लेखपाल के मोबाइल से भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस की शक की सुई मृतक के नजदीकियों पर घूमती नजर आ रही है।
विज्ञापन
टीकरी कस्बे का रहने वाला लेखपाल प्रवीण राठी 14 मई की रात को लापता हो गया था। 19 मई को लेखपाल का शव जंगल में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेखपाल की मौत होने के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी
विज्ञापन
उधर, मृतक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस मृतक लेखपाल के मोबाइल को कब्जे में लेकर डिटेल खंगालने का प्रयास कर रही है, लेकिन मोबाइल फोन से पुलिस को कुछ हाथ नहीं लग पाया।
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि लेखपाल की मौत का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। मृतक के मोबाइल फोन से कोई जानकारी नहीं मिली है।