{"_id":"600bfb5fcc3b95530c24bd11","slug":"baghpat-news-farmers-of-haryana-was-attacked-on-former-bjp-district-president-vedpal-upadhyay-in-kundli","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर कुंडली में हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, पंजाब के किसानों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर कुंडली में हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, पंजाब के किसानों पर आरोप
Sat, 23 Jan 2021 04:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय पर कुंडली में हमला
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सोनीपत के कुंडली से गुजरने के दौरान उनके ऊपर पंजाब के किसानों ने हमला किया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
उपाध्याय ने बताया कि हरियाणा के सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद की जयंती पर जाट्टी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जब वह कुंडली पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर लगे भाजपा के झंड़े को देखकर किसानों ने रुकवा लिया और हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शादी से एक दिन पहले सगी बहन को उतारा मौत के घाट, ये रही बड़ी वजह
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भाजपा का झंड़ा देखकर उनके ऊपर हमला किया गया है। वेदपाल उपाध्याय बागपत में छपरौली से भाजपा के टिकट पर साल 2012 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/