फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Clash between people of two communities, nine injured, police filed a case against nine named and 12 unknown

Baghpat News: दो समुदायों के लोगों में खूनी संघर्ष, महिला समेत नौ घायल, ये थी विवाद की बड़ी वजह

Tue, 24 May 2022 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 May 2022 12:29 AM IST
सार

दो समुदाय के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया कि महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Clash between people of two communities, nine injured, police filed a case against nine named and 12 unknown
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में चांदीनगर के अब्दुल्लापुर मेवला गांव में रास्ते से रिक्शा हटाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात है। वहीं, पुलिस ने नौ नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


अब्दुल्लापुर मेवला गांव में रविवार को मोमीन की बेटी की बरात आई थी। मोमीन का पुत्र नवाब सोमवार सुबह ई-रिक्शा में टेंट लादकर लौटाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार लेकर आए गांव के शैंकी पुत्र जयभगवान व अमित पुत्र बिजेंद्र ने रिक्शा हटाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें अमित व शैंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पश्चात दोनों समुदाय के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। संघर्ष में एक पक्ष से शैंकी पुत्र जयभगवान, अमित पुत्र बिजेंद्र, मोहित पुत्र गजेंद्र, आकाश पुत्र शिवकुमार और दूसरे पक्ष से मोमीन पुत्र रसीद, समीर पुत्र जुल्फिकार, मोहम्मद अली पुत्र रशीद, फैमिदा पत्नी मोमिन व वर्जिला घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ विजय चौधरी, चांदीनगर थाना प्रभारी नितिन पांडेय, खेकड़ा थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी, बालैनी थाना प्रभारी विरजाराम, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। अमित की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ नामजद व लगभग 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed