{"_id":"648ac538c734ab585005fb75","slug":"baghpat-newly-married-woman-found-hanging-from-ceiling-fan-in-her-in-laws-house-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ससुराल में बेडरूम में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, चार माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ससुराल में बेडरूम में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, चार माह पहले हुई थी शादी
Thu, 15 Jun 2023 05:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मात्र चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में गुरुवार सुबह बालैनी थानाक्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव में शादी के चार महीने बाद ही विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले की रहने वाली रानी (25) की शादी बीती 10 फरवरी को बागपत के हबीबपुर नंगला गांव के ओमबीर के साथ हुई थी। बताया कि गुरुवार की सुबह ससुराल में बेडरूम में रानी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे देखते ही ससुराल वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Accident in Baghpat: बाइकों की भिड़ंत में बुझे तीन घरों के चिराग, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पुलिस और नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा मोके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिसके बाद मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी।
इस मामले थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।