फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Murder of a woman who had gone to the field to collect fodder, strangled with a chunri

Shamli : खेत में चारा लेने गई महिला की हत्या, चुनरी से घोंटा गला, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव, जाम और हंगामा

Thu, 22 Aug 2024 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 10:18 PM IST
सार

खेत में चारा लेने गई महिला की हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणाें ने शव रखकर दो घंटे जाम लगाया और हत्यारे को पकड़ने की मांग की। 

विज्ञापन
Shamli: Murder of a woman who had gone to the field to collect fodder, strangled with a chunri
महिला का शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलालाबाद क्षेत्र के गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई अनुसूचित जाति की 40 वर्षीय महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। कानों से कुंडल गायब मिले। आक्रोशित लोगों ने थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एक गांव की महिला 200 मीटर दूर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वह रक्षाबंधन पर अपने घर गई थी और दोपहर को वहां से लौटी थी। शाम साढ़े बजे तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की। खेत में महिला का अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था और कपड़े जगह-जगह से फटे हुए थे और कानों के कुंडल गायब मिले। परिजन पहले शव को घर ले गए। इसके बाद समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर शव को गांव में थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन व ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। मृतका का पति मजदूरी करता है। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी का कहना है कि तीन टीमें गठित की हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक लगाया जाम
गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाया। साढे़ सात बजे लोगों ने जाम लगाया था, जो 9:40 बजे तक जारी रहा। एसपी ने तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने जाम खोला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed