फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Murder Case: Army Soldier Arrested for Allegedly Strangling Wife After Calling Her for Talks

करवा चौथ से पहले पत्नी की हत्या: विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया, फिर गला दबाकर मार डाला, सैनिक पति गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत में रुबीना की हत्या के मामले में पुलिस ने सैनिक पति अलीसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली।

विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Army Soldier Arrested for Allegedly Strangling Wife After Calling Her for Talks
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बागपत के बड़ौत में रुबीना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने उसके पति अलीसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सैनिक पति ने विवाद सुलझाने के लिए रुबीना को बातचीत के बहाने बुलाया था। बिजरौल गांव के पास दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर गला दबाकर रुबीना की हत्या कर दी और शव खेत में छोड़कर भाग गया। शनिवार को रुबीना का शव बिजरौल गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
विवाद सुलझाने के बहाने पत्नी को बुलाया
बड़ौत। जलालपुर खड़खड़ी गांव निवासी रुबीना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति अलीसान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अलीसान ने रुबीना को उनके बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत करने के बहाने बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात छपरौली चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Trending Videos

ढाई साल से मायके में रह रही थी रुबीना
रुबीना की शादी करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के पुर बालियान गांव निवासी सैनिक अलीसान से हुई थी। अलीसान की तैनाती कश्मीर में बताई गई है। दंपती का एक बेटा भी है।

परिजनों के आरोप के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रुबीना को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। विवाद के चलते वह पिछले करीब ढाई साल से अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था।
 

विज्ञापन

बिजरौल के जंगल में मिला था शव
सीओ अंशु जैन के अनुसार, 22 अक्टूबर को अलीसान ने फोन करके रुबीना को विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने के बहाने बड़ौत बुलाया था। इसके बाद रुबीना वापस नहीं लौटी। शनिवार को बिजरौल गांव के जंगल में उसका शव पड़ा मिला।

मृतका के भाई आजाद ने इस मामले में सैनिक अलीसान, सास बलीस, सुहेल, साइना, अमर और जुबेदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रुबीना की हत्या कर शव खेत में फेंका गया था।

 
विज्ञापन

कहासुनी के बाद हत्या करने की बात बताई
सीओ अंशु जैन के मुताबिक, पूछताछ में अलीसान ने बताया कि वह पत्नी के साथ चल रहे विवाद से परेशान था। बातचीत के दौरान बिजरौल के पास दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में रुबीना की गला दबाकर हत्या करने और शव खेत में छोड़कर भागने की बात बताई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed