फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Mourning in Puthad and Singhawali due to the death of six members of the same family in a road accide

Baghpat: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से पूठड़ व सिंघावली में शोक, दर्दनाक था हादसा

Tue, 11 Jul 2023 07:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jul 2023 07:25 PM IST
सार

गाजियाबाद के गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में बागपत की बेटियां व दामाद भी शामिल हैं। हादसे के बाद से दोनों गांव में शोक है।

विज्ञापन
Baghpat: Mourning in Puthad and Singhawali due to the death of six members of the same family in a road accide
accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मंगलवार सुबह बस व गाड़ी की भिड़ंत में एक परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दोनो महिलाए सिंघावली छेत्र के गांव पूथड व सिंघावली अहीर की बेटियां व दामाद शामिल है। जिस कारण दोनो परिवारों में गहरा शोक छाया हुआ हे। गांव से सैकड़ों लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन


जनपद मेरठ के गांव धनपुर निवासी धर्मेंद्र की शादी सिंघावली अहीर गांव की बॉबी व नरेंद्र की पूठड़ की अनिता से हुई थी। मंगलवार की सुबह दोनों का परिवार गाड़ी द्वारा तीर्थ स्थलों पर दर्शनों के लिए जा रहा था। जैसे ही गाड़ी मेरठ , दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर पहुंची तो गाजियाबाद से निकलते ही गलत दिशा से आ रही स्कूल बस से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

जोरदार भिड़ंत में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और और गाड़ी में सवार आठ में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो को नजदीकी अस्पताल भिजवाया बाकी छह मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों में नरेंद्र उसकी पत्नी अनिता व दो बच्चे दीपांशु व हनी सहित बॉबी व परी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वहीं मृतकों में दोनो बेटियां दामाद व नातियों की हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर शोक छाया हुआ है। दोनों गांवों से परिवार सहित सैंकड़ों लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं मृतकों के शव गांवों में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed