फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Mother dies after delivery, newborn is critical, family members create ruckus

Baghpat: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, नवजात की हालत गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Feb 2024 01:59 PM IST
सार

बागपत जनपद के डौला सीएचसी में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान आशा के साथ हाथापाई भी की गई। वहीं नवजात की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Mother dies after delivery, newborn is critical, family members create ruckus
प्रसव के दौरान महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के डौला सीएचसी में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई, जिसने एंबुलेंस में जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने पर परिजनों ने आशा पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही आशा के साथ हाथापाई भी हुई। उधर, सीएचसी से नवजात की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

डौला गांव की रहने वाली शम्मो ने बताया कि उसके परिवार की महिला मैराज (30) गर्भवती थी। जिसे प्रसव के लिए मंगलवार को डौला सीएचसी ले जाया गया। डौला सीएचसी में प्रसव के बाद मैराज की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चालक एंबुलेंस लेकर बागपत सीएचसी पहुंच गया, जहां चिकित्सकों ने मैराज को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: रेल और परिवहन पर असर, आज से सब्जी और फलों की आवक हो सकती है प्रभावित 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवजात की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने आशा कार्यकर्ता सलमा पर आरोप लगाया कि उसने घर में मैराज को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद ही उसकी हालत खराब हुई और इस कारण ही मौत होने का आरोप लगाया।

सीएचसी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत ने बताया कि एंबुलेंस में महिला की मौत हो गई थी और नवजात को उपचार के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की शिकायत पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed