{"_id":"64f427f2157fc5c2320058c3","slug":"baghpat-more-than-ten-devotees-injured-when-tempo-overturns-on-expressway-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एक्सप्रेस वे पर टेंपो पलटने से 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एक्सप्रेस वे पर टेंपो पलटने से 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार
Sun, 03 Sep 2023 12:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:02 PM IST
सार
बागपत जनपद में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां रटौल थानाक्षेत्र में मुरादाबाद से राजस्थान के बागड़ में जाहवीर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो टायर फटने से पलट गया। हादसे में 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में मुरादाबाद से राजस्थान के बागड़ में जाहवीर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो टायर फटने से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। उन सभी घायलों को एक्सप्रेस वे कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मुरादाबाद के टेंपो चालक सुभाष उर्फ बब्लू ने बताया की वह मुरादाबाद से ही श्रद्धालुओं को लेकर बागड़ राजस्थान जा रहा था। जब वह ईपीई पर लहचौडा के समीप पहुंचा तो उसके टेंपो का टायर फट गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसा होते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई तो लहचौड़ा के ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिसके बाद एक्सप्रेस वे कर्मियो को सूचना दी गई। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।