{"_id":"672ba37c0e939430e609fb39","slug":"baghpat-mexico-s-bimbo-bakery-will-invest-rs-550-crore-purchased-99-bigha-land-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मैक्सिको की बिम्बो बेकरी करेगी 550 करोड़ का निवेश, 99 बीघा जमीन खरीदी, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मैक्सिको की बिम्बो बेकरी करेगी 550 करोड़ का निवेश, 99 बीघा जमीन खरीदी, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Wed, 06 Nov 2024 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:43 PM IST
सार
बागपत के डौला गांव में उद्योग की स्थापना की जाएगी। कंपनी ने किसानों से बुधवार को जमीन का बैनामा कराया। करीब 71 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी गई है। बिम्बो बेकरी 35 देशों में अपने उत्पाद बनाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में निवेश करने के लिए विदेशी कंपनी ने आना शुरू कर दिया है। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर डौला गांव में बिम्बो बेकरी कंपनी ने 550 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए 17 किसानों से 99 बीघा जमीन खरीदी है। इसके लिए बुधवार को जमीन का बैनामा कराया गया। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
बिम्बो बेकरी की शुरुआत मैक्सिको से हुई थी। इसके बाद अमेरिका समेत कई देशों में कंपनी ने पैर जमाए। अब बागपत डौला गांव में उद्योग की स्थापना करने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने किसानों से वार्ता होने के बाद बुधवार को जमीन का बैनामा कराया। किसानों से करीब 99 बीघा जमीन को 71 करोड़ 28 लाख रुपये में खरीदा है। कंपनी द्वारा उद्योग की स्थापना में करीब 550 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग की स्थापना होने के बाद करीब एक हजार युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। इससे बागपत की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ ही विकास बढ़ने की उम्मीद है। जमीन का बैनामा करने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से वार्ता कर उद्योग की जानकारी दी।
इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर सुभाष चंद्र अग्रवाल, आदित्य चमडिया, एचआर हैड मनोज चौधरी मौजूद रहे।
इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर सुभाष चंद्र अग्रवाल, आदित्य चमडिया, एचआर हैड मनोज चौधरी मौजूद रहे।
35 देशों में हैं कंपनी के उत्पाद
बिम्बो बेकरी के भारत के अलावा 35 देशों में उत्पाद हैं। कंपनी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। कंपनी के पास 100 से अधिक प्रकार के ब्रेड उत्पाद हैं और यह 13 हजार से अधिक अन्य खाद्य उत्पादों का उत्पादन करती है।
बिम्बो बेकरी के भारत के अलावा 35 देशों में उत्पाद हैं। कंपनी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। कंपनी के पास 100 से अधिक प्रकार के ब्रेड उत्पाद हैं और यह 13 हजार से अधिक अन्य खाद्य उत्पादों का उत्पादन करती है।