फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Married woman went with her lover, husband went to the house of a village youth and consumed poison

Baghpat: प्रेमी संग गई विवाहिता, पति ने गांव के युवक के घर जाकर खाया जहरीला पदार्थ, चाैकी पर हंगामा

Tue, 17 Dec 2024 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

बागपत जनपद में  विवाहिता के प्रेमी संग जाने के बाद महिला के पति ने प्रेमी के घर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे डाैला चाैकी ले गए जहां जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Baghpat: Married woman went with her lover, husband went to the house of a village youth and consumed poison
प्रेमी संग गई पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अमीनगर सराय में एक विवाहिता के प्रेमी संग जाने के बाद महिला के पति ने प्रेमी के घर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे डाैला चाैकी पर लेजाकर हंगामा किया।

विज्ञापन


डाैला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के प्रेमी संग फरार  होने पर पति ने गांव के ही युवक के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद परिजनों ने डोला चौकी ले जाकर हंगामा  किया। पुलिस ने  महिला के पति को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sunil Pal And Mushtaq Case: लवी को लेकर बड़ा खुलासा, महंगी शराब और गोवा घूमने में रकम उड़ाता था किडनैपर

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व महिला बिना बताए घर से लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांव के ही युवक पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक लंबे समय से गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार की सुबह महिला का पति गांव के युवक के घर पहुंचा और अपनी पत्नी के बारे में पूछा।

युवक के माता पिता ने घटना से अनभिज्ञता जताई तो महिला के पति ने उनके सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के परिजन व्यक्ति को बेहोशी की हालत में डोला चौकी लेकर पहुंचे और कार्रवाई न करने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने व्यक्ति को  उपचार के लिए पिलाना सीएचसी भेजा जहां से  परिजन उसे बालेनी  के निजी अस्पताल लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed