फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Married woman dead body found hanging in room, murder case registered against

Baghpat: कमरे में फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 08:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

 मेरठ के गेझा गांव निवासी पूनम की शादी पांच साल पहले मुकुंदपुर ओगटी गांव में हुई थी। गुरुवार को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Baghpat: Married woman dead body found hanging in room, murder case registered against
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बालैनी में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मेरठ जिले के गेझा गांव निवासी पूनम की शादी पांच साल पहले मुकुंदपुर ओगटी गांव निवासी अंकित के साथ हुई थी। बुधवार रात पूनम का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके वालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के भाई राजू ने बताया कि ससुराल वाले बार-बार दहेज में रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पूनम के साथ मारपीट की जाती थी। थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति अंकित, सास राजेन्द्री और जेठानी कौशल के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed