Baghpat: शराबियों ने ईंट-पत्थर से मकान पर किया हमला, फिर घर में घुसकर की मारपीट, कसूर सिर्फ इतना था...
Baghpat News : शराब पीकर गाली-गलौज करने पर टोका तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से मकान पर हमला कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर मारपीट की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में बड़ौत के बड़का गांव में दो महिला समेत चार लोगों को तीन-चार शराबियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उनके मकान पर पथराव भी किया। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने आरोपियों को शराब पीकर गाली-गलौज करने पर टोका था। तभी आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
घटना बृहस्पतिवार की देर रात की है। तीन-चार शराबी बड़का गांव निवासी दयाचंद पुत्र भगवान के मकान के सामने खडे़ होकर गाली-गलौज कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर जब दयाचंद के परिवार के लोग बाहर आए और उन्हें गाली न देने की बात कहीं तो शराबियों ने गली में पड़े पत्थरों और ईटों से उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दयाचंद के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। जिसमें दयाचंद पक्ष से मूर्ति पत्नी शीशपाल, संजीव, पल्ले और कौशल पत्नी संजीव घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: उजाड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक
वहीं, शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मूर्ति को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में दयाचंद ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।