बागपत में बड़ी वारदात: जमानत पर बाहर आए भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
बागपत जनपद में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने अपनी बहन को दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देकर आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया गया कि युवक की बहन शादी के बाद से अपने मायके में ही रह रही थी। बहन के ससुराल ने जाने से आरोपी सादिक क्षुब्ध था। दो वर्ष पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं परिजनों में बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया कि मृतका रीना रविवार को अपनी बहन आसफा के घर आई हुई थी। यहां आसफा के कमरे में सादिक भी रीना साथ मौजूद था। जैसे हीं मृतका की बहन आसफा रसोई मे खाना बनाने के लिए गई तभी आरोपी ने आसफा के कमरे में अपनी बहन रीना के सीने मे गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।