{"_id":"615c43118ebc3e0de65e3cab","slug":"baghpat-main-accused-who-shot-constable-surrenders-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Tue, 05 Oct 2021 05:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Oct 2021 05:50 PM IST
सार
बागपत में सिपाही अरुण कुमार को आठ सितंबर की रात पुलिस लाइन से खेकड़ा में ड्यूटी पर जाते हुए बंदपुर के पास गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में सिपाही अरुण कुमार को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने एक लाख रुपये सुपारी लेकर सिपाही अरुण को गोली मारी थी। पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सिपाही अरुण कुमार को आठ सितंबर की रात पुलिस लाइन से खेकड़ा में ड्यूटी पर जाते हुए बंदपुर के पास गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 22 सितंबर को मुठभेड़ के बाद पैद में गोली लगने पर चाय विक्रेता किरणपाल निवासी महेशपुर चोपड़ा व हाल निवासी नौरोजपुर रोड बागपत को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी विनोद उर्फ काला निवासी महेशपुर चोपड़ा व लोकेश निवासी नौरोजपुर रोड बागपत भाग गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: पत्नी पिंकी बोली, मैं जिंदा क्यों हूं और काट ली गर्दन, गहराया कारोबारी की आत्महत्या का राज
विज्ञापन
इनमें लोकेश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था जबकि पुलिस उनको तलाशती रह गई थी। अब आरोपी विनोद उर्फ काला ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने एक लाख रुपये सुपारी लेकर सिपाही अरुण को गोली मारी थी।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि विनोद उर्फ काला ने पुलिस दबाव से आत्मसमर्पण किया है। विनोद व लोकेश को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।