फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Terrible step taken in the madness of love: Teenager and young man consumed poison in Baghpat, both died

Shamli: पांच बच्चों के पिता और किशोरी ने खाया जहर, अंडरपास के पास पड़े मिले, मेरठ के अस्पताल में मौत

Mon, 15 Sep 2025 01:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Sep 2025 01:31 PM IST
सार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी और 45 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। अंडरपास के पास दोनों पड़े मिले। मेरठ मेडिकल अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया। 

विज्ञापन
Terrible step taken in the madness of love: Teenager and young man consumed poison in Baghpat, both died
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सोमवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजरोल अंडरपास के पास किशोरी (15) और युवक देशपाल (45) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल होते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी और युवक के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे। उम्र का बड़ा अंतर और पारिवारिक विरोध के चलते दोनों मानसिक दबाव में थे। रिश्ते के खिलाफ बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर इकट्ठा होकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा विरोध, DFO कार्यालय में बांध दिए पशु, दी आंदोलन की चेतावनी

मेरठ मेडिकल कॉलेज में दोनों की मौत हो गई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed