फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Leopard seen again in Sujati, farmers risked their lives and combed themselves

Baghpat: सूजती में फिर दिखा तेंदुआ, जान जोखिम में डालकर किसानों ने खुद की कॉम्बिंग, दहशत का माहौल

Sun, 10 Sep 2023 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Sep 2023 12:33 PM IST
सार

बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में तेंदुआ नजर आने से किसान व ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार को सूजती गांव के जंगल में चकरोड़ पर तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद किसान खुद ही डंडे लेकर तेंदुए की तलाश में निकल गए।

विज्ञापन
Baghpat: Leopard seen again in Sujati, farmers risked their lives and combed themselves
तेंदुए की तलाश करते किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में रविवार की सुबह उसी जगह चकरोड़ पर तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल में पहुंचे और जान जोखिम में डाल कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। तीन दिनों से एक ही स्थान पर तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी टीम नहीं पहुंची। किसानों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी किसान तेजपाल, लोकेश, बबलू, सुनील, नीरज, सचिन ने बताया कि रविवार की सुबह वे जंगल में कार्य करने गए थे। उन्हे उसी जगह चकरोड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ ईंख के खेत में घुस गया।

विज्ञापन

उन्होंने गांव में ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे आदि लेकर जंगल में पहुंचे। किसानों ने जान जोखिम में डाल कर ईंख के खेत में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। किसानों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। चार दिनों से एक ही जगह तेंदुआ घूम रहा है।

शनिवार को भी इसी जगह तेंदुआ और उसका शावक दिखाई दिए थे। जिसकी वीडियो बनाकर वन विभाग के अधिकारियों को भेजी गई थी। यदि वन विभाग की टीम यहां पर कांबिंग करे तो तेंदुआ मिल सकता है। कृष्णा नदी भी यहां से नजदीक है। तेंदुआ नदी के आस पास ही है। उसके साथ शावक भी है।

किसानों का आरोप है कि वन विभाग उनकी बात नहीं सुन रहा है। जिससे किसानों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सैंकड़ों किसान दिन रात खेतों में रहकर गोभी की फसल की रखवाली करते है। तेंदुआ उन पर कभी भी हमला कर सकता है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।  
 
हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में रविवार की सुबह तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। टीम भेजकर जंगल में कांबिंग कराई जाएगी। - सुनेंद्र सिंह वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed