{"_id":"661b7ce7a906af78f8063892","slug":"baghpat-leopard-found-injured-on-the-highway-forest-department-team-engaged-in-rescue-2024-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: किशनपुर-बराल में हाईवे पर घायल पड़ा मिला तेंदुआ, रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: किशनपुर-बराल में हाईवे पर घायल पड़ा मिला तेंदुआ, रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम
Sun, 14 Apr 2024 12:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:22 PM IST
सार
बड़ौत में किशनपुर-बराल के नजदीक हाईवे पर तेंदुआ घायल पड़ा मिला। तेंदुए की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तेंदुआ किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू कराने में जुटी है।
विज्ञापन
हाईवे पर घायल मिला तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में किशनपुर बराल गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक तेंदुआ घायल हालत में पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उधर घायल तेंदुए को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिन्हें हटाने के लिए रमाला पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुएं को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किशनपुर बिराल गांव में रविवार की तड़के एक तेंदुआ हाईवे को पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तेंदुआ घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक से भाग निकला। इस दौरान खेत में जा रहे किसानों को हाईवे पर तेंदुआ पड़ा मिला तो क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी सुनेद्र सिंह, वनरक्षक संजय कुमार, वन रक्षक मोहित, वन कर्मियों में विकास व मनोज सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गए, लेकिन सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पर तेंदुए को देखने पहुंच गए। बार-बार समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो, इसकी सूचना का रमाला पुलिस को दी गई। इसके बाद रमाला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को वहां से हटवाया। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।
वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। फिलहाल वन विभाग की टीम के साथ तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तेंदुआ पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है-सुनेन्द्र सिंह वन रेंजर बड़ौत।
वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। फिलहाल वन विभाग की टीम के साथ तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तेंदुआ पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है-सुनेन्द्र सिंह वन रेंजर बड़ौत।