फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: JCB crushed the only son of a laborer playing at a brick kiln

Baghpat: ईंट भट्ठे पर खेल रहे मजदूर के इकलौते बेटे को जेसीबी ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 19 May 2024 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2024 11:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार सुबह ईंट भट्ठे पर खेल रहे बच्चे को जेसीबी ने कुचल डाला। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने जेसीबी को घेरकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन
Baghpat: JCB crushed the only son of a laborer playing at a brick kiln
बच्चे को जेसीबी ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के सरूरपुरकलां गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर खेल रहे मजदूर के दो वर्ष के इकलौते बेटे को जेसीबी मशीन ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पहुंची पुलिस ने शव और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


सहारनपुर जिले के हाजीपुर गांव का रहने वाला परवेज अपने परिवार के साथ सरूरपुरकलां  गांव के जंगल में पहलवान के ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता है। बताया कि रविवार की सुबह वह परिवार के साथ पथाई कर रहा था और उसका दो वर्षीय इकलौता बेटा अफहान भी पास में खेल रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रही जेसीबी मशीन ने अफहान को कुचल दिया। जिसमें अफहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी मशीन लेकर भागने लगा। जिसे मजदूरों ने घेर लिया।

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर बच्चे की मौत होने पर ईंट भट्ठे पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिसे पुलिस ने शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed