जयंत का जवाब: भाजपा में नहीं है जाना, विपक्ष के समर्थन में दिया बड़ा बयान, चंद्रशेखर हमले पर सीएम योगी को घेरा
Baghpat News : भाजपा में शामिल होने की बात पर चौधरी जयंत सिंह ने अपना निर्णय बता दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नहीं जाऊंगा, जिसके साथ हूं, वहीं रहूंगा। चंद्रशेखर पर हुए हमले को लेकर योगी सरकार को घेरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में शामिल होने की बात पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि मेरा निर्णय साफ है कि जिसके साथ हूं, वहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा। ये बातें उन्होंने सोमवार को बागपत में कहीं।
बता दें कि रामदास अठावले ने एक दिन पहले ही ये बात कही थी। जिस पर जयंत सिंह ने अब साफ कहा है कि भाजपा में आने वालों को नया सूट सिलवाना होता है। वो अभी नया सूट नहीं सिलवाना चाहते है।
उन्होंने कहा कि मेरा निर्णय साफ है, जिसके साथ हूं, वहीं रहूंगा, भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। मैं विपक्ष में ही रहूंगा। वो सोमवार को बागपत के पुरा महादेव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की स्मृति में बनाए गए किसान भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
इसके साथ ही जयंत सिंह ने कहा कि वो विपक्ष की अगली बैठक में जरूर शामिल होने जाएंगे। जयंत ने यूसीसी बिल मामले पर कहा कि अभी उसका स्वरूप नहीं मालूम है। उस पर अभी चर्चा करना गलत है। आधुनिक भारत में सभी को समान अधिकार चाहिए और महिला-पुरुष सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। सरकार उस काम को कैसे करे ये उसे देखना है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम
महाराष्ट्र में अजीत पांवर के एनडीए में शामिल होने पर कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हर कोई परेशान है।
यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम