फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: house for sale posters put up in Palda after stone pelting, serious allegations against village head

Baghpat: पथराव के बाद पलड़ा में लगे 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर, ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 02 Nov 2023 12:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 12:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने मकान को मजबूरन छोड़कर जाने को पोस्टर चस्पा कर दिया। बता दें कि दोघट क्षेत्र में दीवार के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: house for sale posters put up in Palda after stone pelting, serious allegations against village head
मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद में दोघट थानाक्षेत्र के पलड़ा गांव में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव के मामले में एक पक्ष ने 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर लगा दिये हैं। साथ ही प्रधान पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

पलड़ा गांव में दीवार के विवाद में साजिद और जामिन पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर पथराव हो गया था। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को जाहिद के परिवार ने अपने घर के बाहर 'मकान बिकाऊ' है के पोस्टर लगा दिए और पलायन करने की चेतावनी दी। साथ ही घर के अंदर से सामान निकालकर बाहर रख दिया।

जाहिद ने बताया कि उनके प्लॉट पर कब्जा कर रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शिकायत देने के बाद भी अधिकारियों ने नहीं सुनी। उन्होंने प्रधान से खतरा जताते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

उधर, ग्राम प्रधान रहीसू का कहना है कि गांव की राजनीति में उन पर गलत आरोप लगाये गए हैं। रास्ता खुलवाने के लिए राजस्व विभाग की टीम गांव में आई थी। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि पुलिस के सामने पथराव होने पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मकान बिकाऊ है के पोस्ट लगाने का मामला जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed