{"_id":"622ed65ff8d0f83d6e4db1b0","slug":"baghpat-hair-worth-rs-70-lakh-was-robbed-from-two-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दो ट्रकों से 70 लाख रुपये के बाल लूटे, मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दो ट्रकों से 70 लाख रुपये के बाल लूटे, मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे चालक
Mon, 14 Mar 2022 11:15 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:15 AM IST
सार
बागपत में एक व्यापारी के दो ट्रकों 70 लाख की कीमत के महिलाओं के सिर के बाल लूटे जाने की वारदात सामने आई है। व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
baghpat news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यापारी के दो ट्रकों 70 लाख की कीमत के महिलाओं के सिर के बाल लूटे जाने की वारदात सामने आई है। व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी संदीप महिलाओं के सिर के बाल खरीदकर दिल्ली में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि दो मिनी ट्रक 15 क्विंटल बाल लेकर चालक 11 मार्च की शाम मंसूरपुर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। इसके बावजूद वे बाल लेकर दिल्ली नहीं पहुंचे। वहीं बालों की कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: विधानसभा चुनाव हारने के बाद जनता से रुबरू हुए भाजपा विधायक संगीत सोम, बोले-गलतफहमी न पालें
विज्ञापन
ट्रक चालकों ने बताया कि बागपत में बदमाशों ने बाल लूट लिए हैं। हालांकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों चालकों की मिलीभगत से ट्रक मालिक ही मवीकलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के समीप से बाल लदे वाहन ले गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि संदीप का ट्रक मालिक से रुपये का लेनदेन का विवाद है। इस मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।