फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former BJP MLA sangeet som addressed a panchayat after defeat in vidhansabha election from sardhana

मेरठ: विधानसभा चुनाव हारने के बाद जनता से रुबरू हुए भाजपा विधायक संगीत सोम, बोले-गलतफहमी न पालें

Sun, 13 Mar 2022 06:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

रविवार को जनता इंटर कॉलेज खेड़ा के परिसर में आयोजित पंचायत में ठाकुर संगीत सोम ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Former BJP MLA sangeet som addressed a panchayat after defeat in vidhansabha election  from sardhana
संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सरधना से चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम पहली बार क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए। दरअसल चुनाव हारने के बाद जनता का आभार और समीक्षा के लिए से चौबीसी के लोगों ने पंचायत आहूत की। खेड़ा गांव में पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के साथ चुनाव की समीक्षा को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। दोपहर में ट्रेक्टर-ट्राली व निजी वाहनों में बैठकर सैंकड़ों लोग पंचायत स्थल पर पहुंचे और संगीत सोम के आह्वान सुनने के लिए बेताब दिखाई दिए।

विज्ञापन


रविवार को जनता इंटर कॉलेज खेड़ा के परिसर में आयोजित पंचायत में ठाकुर संगीत सोम ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। मतगणना के तीन दिन बाद ही अपने लोगों के बीच पहुंचे संगीत सोम ने हारने के बाद भी जनता के विश्वास का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये चिंतन और मंथन का दौर है और हमें अपनी कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। साथ ही सफलता के लिए हमे खुद में सुधार करना होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंच से संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनो चलेंगे। संगीत सोम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग किसी गलतफहमी में न रहे एक बार शपथ ग्रहण हो जाने दो फिर बाबा का बुलडोजर भी चलेगा और संगीत सोम का डंडा भी चलेगा।

विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर संगीत सोम ने सबसे पहले उन्हें धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह उनके सुख-दुख में पहले की तरह ही खड़े रहेंगे। हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे चौबीसी के कुछ लोग दूसरी विचारधारा से प्रभावित होकर उनके खिलाफ जाने को राजी हो गए। उन्होंने ऐसे लोगों को भी आत्ममंथन करने की सलाह दी है।

संजीव बालियान के विरोध में लगे नारे
खेड़ा में आयोजित पंचायत के दौरान संगीत सोम के संबोधन के दौरान कुछ युवाओं ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का विरोध करना शुरू कर दिया। संगीत सोम ने ऐसे युवाओं को भरी पंचायत में सख्त लहजे में समझाया और कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा उसके लिए काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोग उन्हें कमजोर करने का काम करेंगे। अगर चौबीसी उन्हें मजबूत देखना चाहती है तो जातियों से ऊपर उठाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव हारे जरूर हैं, लेकिन दोगुने उत्साह के साथ नई जिम्मेदारी से वापसी करेंगे। किसी का विरोध करने से पहले हमें अपने अंदर की कमियों को सुधारने की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा कि बस मेरे संदेश का इंतजार करना और एक आवाज पर एकजुट होकर खड़े हो जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed