Baghpat: दूल्हे को दहेज में नहीं मिली एक चीज, सप्ताह भर पहले निकाह से किया इनकार, सामान लौटाया
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक ने निकाह से आठ दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। बताया गया कि दूल्हा पक्ष ने आठ दिन पहले ही दहेज का सामान लाैटा दिया और निकाह से इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय में कार नहीं मिलने पर निकाह से आठ दिन पहले दूल्हे पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती पक्ष की तरफ से भेजा गया दहेज का सामान भी वापस भेज दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत में भी समझौता नहीं हो सका और रिश्ता तोड़ दिया गया।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह मेरठ जिले के जानी क्षेत्र के एक गांव के युवक से होना तय हुआ था। बताया कि गुरुवार को युवती पक्ष के लोगों ने निकाह से आठ दिन पहले दहेज का सारा सामान लेकर दूल्हे के घर भिजवा दिया। वहां दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग की और कार नहीं मिलने पर निकाह करने से साफ इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: थार की छत पर फावड़े से डाली मिट्टी... हाईवे पर दौड़ाकर वाहन चालकों की आंखों में झोंकी धूल, रील बनाई
इसके बाद युवती के पिता ने काफी मिन्नते की, लेकिन दूल्हे पक्ष के लोग नहीं माने और दहेज का सारा सामान वापस भेज दिया। गांव के गणमान्य लोगों के साथ दोनों पक्षों की पंचायत में भी दूल्हे पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया।
अब युवती पक्ष के लोग तय तारीख पर ही किसी अन्य से निकाह कराने की तैयारी में जुट गए हैं। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दहेज मांगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।