फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Goat-Dog Dispute Turns Violent in Kotana, Three Women Injured in Clash

Baghpat: बकरी को कुत्ते ने काटा, पड़ोसियों में छिड़ा बवाल, मारपीट में तीन महिलाएं घायल

Sun, 24 May 2026 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2026 06:05 PM IST
सार

बागपत के कोताना गांव में बकरी को कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दो महिलाएं और एक युवती घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

 

विज्ञापन
Baghpat: Goat-Dog Dispute Turns Violent in Kotana, Three Women Injured in Clash
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत। कोताना गांव में रविवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बकरी को कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में दो महिलाएं और एक युवती घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बकरी को कुत्ते ने काटा, शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गीता की बकरी को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया। इस घटना को लेकर गीता और पड़ोसी पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख ललिता ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और अधिक बिगड़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 250 छात्राओं को मिली साइकिल, अहिल्याबाई जयंती पर गरजे अतुल प्रधान, गांव-गांव पहुंचने का दोहराया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घर में घुसकर मारपीट का आरोप
ललिता का आरोप है कि गीता पक्ष के चार लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। उसने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके कान से कुंडल खींच लिए गए। ललिता ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर गीता ने भी पुलिस को शिकायत दी है। गीता का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में गीता और उसकी बेटी सिमरन घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सकीय सहायता दिलाई गई।

दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू
जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed