Baghpat: मामूली कहासुनी पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, खत्ता रोड पर घर में बैठी महिला पर दंपती ने बरसाए डंडे
उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में डौला गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। वहीं खत्ता रोड पर घर में बैठी महिला पर वर्ग विशेष के दंपती ने लाठी- डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के डौला गांव में मामूली कहासुनी पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की।
डौला गांव की रहने वाली कुसुम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम उसका पति और बेटी खेत से काम कर वापस आ रहे थे, तभी गांव के ही तीन-चार युवक मिले, जिन्होंने मामूली कहासुनी होने पर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।
इसमें उसका पति रामेंद्र, सोनू और अनुज घायल हो गए। महिला ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: Blast in Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?
घर में बैठी महिला पर हमला किया, मुकदमा दर्ज
बागपत शहर के खत्ता रोड पर घर मे बैठी महिला पर वर्ग विशेष के दंपती ने लाठी- डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने वाले वर्ग विशेष के दम्पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शहर के खत्ता रोड काली के मन्दिर के पास रहने वाली महिला राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने घर मे बैठी हुई थी। तभी पड़ोसी फिरोज औऱ उसकी पत्नी अफरोज पत्नी फिरोज लाठी डंडे और लोहे की रॉड लेकर उसके घर मे घुसे।
शोर मचाने पर उसका बेटा अमित बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि फिरोज और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।