फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Family attacked with sticks over minor dispute, couple attacks on woman sitting in house

Baghpat: मामूली कहासुनी पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, खत्ता रोड पर घर में बैठी महिला पर दंपती ने बरसाए डंडे

Wed, 18 Oct 2023 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में डौला गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। वहीं खत्ता रोड पर घर में बैठी महिला पर वर्ग विशेष के दंपती ने लाठी- डंडों से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Family attacked with sticks over minor dispute, couple attacks on woman sitting in house
बागपत पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के डौला गांव में मामूली कहासुनी पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की।

विज्ञापन


डौला गांव की रहने वाली कुसुम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम उसका पति और बेटी खेत से काम कर वापस आ रहे थे, तभी गांव के ही तीन-चार युवक मिले, जिन्होंने मामूली कहासुनी होने पर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसमें उसका पति रामेंद्र, सोनू और अनुज घायल हो गए। महिला ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast in Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

Trending Videos

घर में बैठी महिला पर हमला किया, मुकदमा दर्ज 
बागपत शहर के खत्ता रोड पर घर मे बैठी महिला पर वर्ग विशेष के दंपती ने लाठी- डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने वाले वर्ग विशेष के दम्पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शहर के खत्ता रोड काली के मन्दिर के पास रहने वाली महिला राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने घर मे बैठी हुई थी। तभी पड़ोसी फिरोज औऱ उसकी पत्नी अफरोज पत्नी फिरोज लाठी डंडे और लोहे की रॉड लेकर उसके घर मे घुसे।

शोर मचाने पर उसका बेटा अमित बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि फिरोज और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed