फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: death of youth sitting on camel buggy and home guard riding phantom bike due to truck collision

बागपत: ट्रक की टक्कर से ऊंट बुग्गी पर बैठे युवक और फैंटम बाइक सवार होमगार्ड की दर्दनाक मौत

Sun, 01 May 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 May 2022 01:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक ऊंट बग्गी चालक और फैंटम बाइक सवार होमगार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बग्गी खींच रहे ऊंट भी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन
Baghpat:  death of youth sitting on camel buggy and home guard riding phantom bike due to truck collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार सुबह तकरीबन ढाई बजे तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर खड़ी भूसे से लदी ऊंट बग्गी और पुलिस की फैंटम बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में बुग्गी सवार युवक और फैंटम बाईक पर सवार होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि बग्गी खींच रहे ऊंट की हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मोहल्ला खालापार में छापेमारी कर दो ड्रग्स तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मृतक साजिद के बेटे ने बताया कि पुलिस ने बग्गी को हाइवे किनारे रुकवा दिया था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस फैंटम बाइक में टक्कर मारते हुए उनकी बग्गी में भी टक्कर मार दी। इससे ट्रक भी पलट गया और फैंटम सवार होम गार्ड अमित और बग्गी चालक साजिद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से पुलिस फैंटम के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बुग्गी खींच रहे ऊंट की भी मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं मौत के खबर सुनकर बग्गी चालक और होमगार्ड के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed