{"_id":"66f046240fc40c11330a3252","slug":"baghpat-dead-body-of-gangnauli-constable-pradeep-found-hanging-marriage-was-to-take-place-in-november-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: फंदे पर लटका मिला गांगनौली के सिपाही प्रदीप का शव, नवंबर में होनी थी शादी, फूट-फूटकर रोए मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: फंदे पर लटका मिला गांगनौली के सिपाही प्रदीप का शव, नवंबर में होनी थी शादी, फूट-फूटकर रोए मां-बाप
Sun, 22 Sep 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:00 PM IST
सार
गांगनौली गांव निवासी सिपाही प्रदीप राठी का शव फंदे पर लटका मिला। प्रदीप तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
प्रदीप राठी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव में पुलिस लाइन के पास गांगनौली गांव निवासी सिपाही प्रदीप राठी फंदे पर लटका मिला। प्रदीप की नवंबर माह में शादी होनी थी, जिसके लिए परिवार वाले तैयारियों में जुटे थे। सिपाही की मौत होने से खुशियां मातम में बदल गईं और अब सिपाही की अर्थी उठेगी।
विज्ञापन
गांगनौली गांव का रहने वाला सिपाही प्रदीप राठी तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ और 2021 से उन्नाव जिले की पुलिस लाइन में तैनात था। पुलिस लाइन के पास किराये पर कमरा ले रखा था। कमरे में प्रदीप का शव फंदे पर लटा मिला।
उधर सिपाही की मौत का पता चलते ही परिजन भी उन्नाव चले गए। रविवार देर रात तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। परिजनों ने बताया कि नवंबर माह में प्रदीप की शादी तय की हुई थी। मगर अब सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिपाही की मौत होने से उसके पिता इंद्रपाल, मां मुनेश देवी, बहन पूजा, छोटे भाई अंकित का रो रोकर बुरा हाल है।

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
खेकड़ा में दिल्ली मार्ग स्थित एनबीसीसी कालोनी में बिहार के गांव रानीपुर चपियाना निवासी आदर्श कई माह से अकेला रहता था। रविवार शाम युवक ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने किसी भी तरह का विवाद होने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।