{"_id":"699d342262d9ed8ec4091a5a","slug":"baghpat-dead-body-of-a-religious-channel-s-cameraman-found-hanging-in-the-temple-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मंदिर में सुसाइड..., कान में लगी थी लीड, फंदे पर लटका था धार्मिक चैनल के कैमरामैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मंदिर में सुसाइड..., कान में लगी थी लीड, फंदे पर लटका था धार्मिक चैनल के कैमरामैन का शव
Tue, 24 Feb 2026 10:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:47 AM IST
सार
आदर्श तिवारी मूल रूप से अंबेडकरनगर के निवासी और बड़ागांव के पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आवासीय कमरे में रहते थे। इसी कमरे में उनका शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आदर्श तिवारी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ागांव के पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के आवासीय कमरे में सोमवार को एक धार्मिक चैनल के कैमरामैन आदर्श तिवारी निवासी बेनीपुर जिला अंबेडकरनगर का शव फंदे पर लटका मिला। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रभात कुमार ने कोतवाली पुलिस और मृतक के परिजनों को इसके बारे में बताया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रभात कुमार जैन ने बताया कि अंबेडकरनगर के बेनीपुर गांव का रहने वाला आदर्श तिवारी (32) बड़ागांव के पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में एक धार्मिक चैनल के कैमरामैन थे। वह पांच वर्षों से मंदिर परिसर में ही बने आवासीय कमरे में रहते थे। मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों की वीडियो शूट करते थे।
सोमवार सुबह वह वीडियो बनाने के लिए पूजा में शामिल नहीं हुए। मंदिर समिति ने उनको बुलवाने के लिए श्रद्धालुओं को भेजा, मगर उनका कमरा अंदर से बंद था। श्रद्धालुओं ने खिड़की से देखा तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
सोमवार सुबह वह वीडियो बनाने के लिए पूजा में शामिल नहीं हुए। मंदिर समिति ने उनको बुलवाने के लिए श्रद्धालुओं को भेजा, मगर उनका कमरा अंदर से बंद था। श्रद्धालुओं ने खिड़की से देखा तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को इसके बारे में बताया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस और मृतक के बड़े भाई आशुतोष तिवारी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वहां आकर दरवाजा तोड़ने के बाद मृतक का शव फंदे से नीचे उतारा। मृतक के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। कैमरामैन की मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को परिजन लेकर चले गए। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।