{"_id":"64c3928dc65ade91c50608d6","slug":"baghpat-daughters-have-won-three-medals-including-two-gold-in-up-state-shooting-championship-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत की बेटियों का जलवा, स्वर्ण समेत जीते तीन पदक, DM ने किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत की बेटियों का जलवा, स्वर्ण समेत जीते तीन पदक, DM ने किया पुरस्कृत
Fri, 28 Jul 2023 03:34 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:34 PM IST
सार
UP News : यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत की बेटियों का जलवा देखने को मिला। महिला होनहार शूटरों ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते हैं। वहीं, डीएम महिलाओं को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
डीएम ने पुरस्कत किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राइफल एसोसिएशन जौहड़ी की दो होनहार महिला शूटरों ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं। शुक्रवार को डीएम ने दोनों महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
एसोशियेशन के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि बीती 18 से 26 जुलाई तक तुगलकाबाद दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुई 46वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उनकी रेंज के करीब दस शूटरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर वोमेन में आशु तोमर ने स्वर्ण पदक, डोली ने दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ व यूथ वोमेन स्पर्धा में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता
विज्ञापन
इसके अलावा रेंज के देव, दक्ष, कनिष्क, आदि, नमन ने नार्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने पदक विजेता महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर