फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Crack in wall of Mahavir Swami Jain Shwetambar temple, devotees protest

UP: महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर की दीवार में आई दरार, श्रद्धालु हुए भयभीत, दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 13 Aug 2023 04:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 13 Aug 2023 04:35 PM IST
सार

Baghpat News : महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर की दीवार में दरार आने से श्रद्धालु भयभीत हो गए। वहीं, व्यापारियों ने दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Baghpat: Crack in wall of Mahavir Swami Jain Shwetambar temple, devotees protest
मंदिर की दीवार में दरार आई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर की दीवार में दरार आने से श्रद्धालु भयभीत हो गए। उन्होंने पड़ोस के एक दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

   
दरअसल, लोहिया बाजार स्थित महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर के पड़ोस में काफी संख्या में दुकानदार हैं। इनमें से एक दुकानदार द्वारा अपनी दुकान में एयर कंडीशनर लगाने के लिए दीवार में ड्रिल करा दिया। इससे मंदिर की दीवार में काफी बड़ी दरार आ गई। मंदिर की दीवार में अचानक दरार आने से श्रद्धालुओं, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: वन विभाग के पिंजड़े में फंसा एक और गुलदार, भीड़ को देख लगा रहा था दहाड़, कई माह से दहशत में थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जानकारी जुटाने पर उन्होंने दुकानदार से जब शिकायत की तो दुकानदार ने उनके साथ गाली-गलौज तक की। आरोप लगाया कि जब दुकानदार के पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों में संतोष जैन एडवोकेट, जुगमेंद्र जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन, सुभाष जैन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: आप सभी हैं आमंत्रित: CCSU के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आज होगा कवि सम्मेलन-मुशायरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed