फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Challenger won the trophy by defeating Baghpat Fighter

बीपीएल- 6 के फाइनल में बागपत चैलेंजर बना चैंपियन

Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Challenger won the trophy by defeating Baghpat Fighter
कोताना रोड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के पदाधिकारियों के साथ मोजूद विजेता खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
बागपत, बड़ौत। कोताना रोड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में आयोजित की गई बागपत प्रीमियर लीग के छठे संस्करण में शनिवार को फाइनल मैच में बागपत चैलेंजर ने बागपत फाइटर को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर टॉस जीतकर चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का स्कोर बनाया, जिसमें ओम ने 24, सैफ ने 20, शिवांश ने 18, देव ने 16 रनों का योगदान दिया। फाइटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक ने दो, अनमोल, देव, लक्ष्य और आदित्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में फाइटर की पूरी टीम 93 रन पर आउट हो गई। जिसमें अंशुल ने 34, अकदस ने 24, सनी ने 16 रनों का योगदान दिया। चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने दो, रितेश ने तीन, तरुण ने दो, अक्षय और ओत्र ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैच के बेस्ट बॉलर सनी, बेस्ट फील्डर अभिनव, बेस्ट बैट्समैन अंशुल व मैन ऑफ द मैच अश्विन को चुना गया। प्रतियोगिता का बेस्ट फील्डर आदित्य, बेस्ट बैट्समैन देव, बेस्ट बॉलर अक्षय, बेस्ट विकेटकीपर रोहित व मैन ऑफ द सीरीज अकदस को चुना गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को विश्वास चौधरी, जयवीर सिंह तोमर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव तोमर, नगेंद्र, आनंद राठी, कुलदीप, अमित, नितिन, मोहन गोयल, शाहनवाज, इमरान कसार, शकील एडवोकेट, सुधीर व प्रतीक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed