फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Case of robbery and gang rape of women after entering house, another accused suicide by taking poison

Baghpat: महिलाओं से घर में घुसकर लूटपाट व सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दूसरे आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 08 Oct 2023 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Oct 2023 02:56 PM IST
सार

Baghpat News : चार बदमाशों ने डेरे में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। वहीं, अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में रविवार को एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Baghpat: Case of robbery and gang rape of women after entering house, another accused suicide by taking poison
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पानीपत के मतलौड़ा में डेरों में घुसकर महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और हत्या के मामले में रविवार को एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। वहीं शनिवार को मुख्य आरोपी को हरियाणा पुलिस ने बागपत के बड़का से दबोच लिया था। लेकिन बाद में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया। आरोपी को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मतलौड़ा में 20 सितंबर की रात एक डेरे में चार बदमाशों ने घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। वहीं, अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की हालत भी नाजुक
इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह के सरगना राजू उर्फ राजीव निवासी दुर्गनपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर फरार था। हरियाणा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का में अपने रिश्तेदार सुनील के यहां छुपा हुआ है। जहां हरियाणा के पानीपत की पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन आरोपी नहीं मिला।

इसके बाद उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया। पुलिस यह कहकर चली गई कि राजू के यहां आने पर सूचना देंगे तो पकड़े गए युवक को छोड़ दिया जाएगा। राजू शनिवार को रिश्तेदारी में बड़का गांव में पहुंचा तो रिश्तेदारों ने पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर नाजुक स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed