फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Case of assault with a young man in a moving train, case filed against three students

Baghpat: चलती ट्रेन में युवक पर दनादन बरसाए थप्पड़, तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Baghpat: Case of assault with a young man in a moving train, case filed against three students
ट्रेन में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक के साथ तीन छात्रों ने मारपीट की। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मारपीट की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद जीआरपी ने वीडियो  के माध्यम से पहचान कर लोनी के तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि शामली से दिल्ली जाने एक ट्रेन में कुछ छात्राए सफर कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसी ट्रेन में रटौल गांव का दूसरे समुदाय का एक युवक भी सफर कर रहा था। आरोप है कि उक्त दूसरे समुदाय के युवक ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: दंपती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, कारोबार के लालच में LLB के छात्रों ने की थी हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं द्वारा शोर मचाए जाने पर कुछ छात्र वहां पर पहुंचे और उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रों ने युवक को कई थप्पड़ जड़ें। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मारपीट की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद जीआरपी ने वीडियो  के माध्यम से पहचान कर लोनी के तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर शैनेद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान कर ली गई है। तीनों छात्र बागपत के एक विद्यालय के पढ़ने वाले हैं और लोनी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed