फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: police arrested LLB students in double murder Meerut

Meerut: दंपती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, सहारनपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारी, घायल

Sat, 12 Aug 2023 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

मेरठ में दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एलएलबी के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों छात्र हत्या के आरोपी हैं।

विज्ञापन
Meerut: police arrested  LLB students in double murder Meerut
दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किशनपुरी में हुई स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने रेलवे रोड स्थित प्रेमपुरी से दो छात्रों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था, जिनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


देर रात तक चली पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बाहरी है, जिनका कारोबारी के परिवार या फैक्ट्री से कोई संबंध नहीं है। जांच में आया है कि दोनों एलएलबी के छात्र हैं, जो अपना कारोबार करना चाहते थे। लूट के इरादे से ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। आरोपी कई दिन से रेकी कर रहे थे, उन्हें पता था कि कारोबारी का बड़ा बेटा नवीन रोजाना सुबह अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूमने के लिए जाता है।

विज्ञापन

आरोपी छात्रों को यह आभास नहीं था कि छोटा बेटा अभिषेक और नवीन की बेटी अंशिका (15 ) घर पर ही है। क्योंकि अंशिका भी उस समय तक स्कूल में चली जाती थी, लेकिन गुरुवार को वह स्कूल नहीं गई थी। वह इस मकसद से घर में घुसे थे उस समय केवल कारोबारी धनकुमार जैन और उनकी पत्नी ही मकान में होंगे। ऐसे में वह आसानी से वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आज पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
आरोपी तक पहुंचने के लिए इस घटनाक्रम में सीसीटीवी कैमरे सबसे अहम रहे। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कंकरखेड़ा बाईपास तक के कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार दो आरोपी दिल्ली नंबर की बाइक पर दिख रहे हैं।

यूं तो वह अधिकतर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे थे, लेकिन रेलवे रोड पर दो अलग-अलग कैमरों को उन्होंने काफी देर में पार किया। इसका मतलब था कि इस बीच कुछ देर के लिए कहीं पर रूके थे। यहीं प्वाइंट पुलिस के लिए सबसे अहम रहा। पुलिस वहां पर छानबीन शुरू की, जिसके आधार पर पुलिस ने  देर रात आरोपियों को दबोच लिया।

सहारनपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता को गोली मारकर किया घायल
गागलहेड़ी के कैलाशपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता को गोली मारी। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया । पुलिस  मोके पर पहुंचकर जांच पड़ताल मे जुटी। पीडियो ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

 जानकारी के अनुसार कैलाशपुर के शत्रुघ्नपुरी बजरंग दल के जिला सहमंत्री अभिषेक पंडित रहता है। शुक्रवार को देर रात करीब 11 बजे वो अपने घर के बाहर घूम रहा था। तभी शत्रुहनपुरी मे रहने वाले सलमान व शहराज पुत्र शरफराज ओर इनकी माँ शाहिन ने उस पर फायर झोक दिया। ओर गोली उसकी बाह मे लग गई। गोली चलने पर आसपास के लोग आ गए ओर पुलिस को सूचना दी गई। घायल अभिषेक को नजदीकी अस्पताल मे भेजा गया जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।पीड़ित अभिषेक ने बताया की इन लोगो ने इससे पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने दो युवकों सहित एक महिला को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने तीनो के विरुद्ध मुकदमा पजीकृत कर दिया है।

घटना के बाद शत्रुहनपुरी में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया की मुकदमा लिख दिया गया है। पुलिस पुरे मामले की जांच मे जुटी है। नामजद की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही पुरे मामले का खुलाशा कर दिया जायेगा।

विज्ञापन

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत होटल ब्रेवुरा में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में मेरठ वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed