{"_id":"66f0375a9a4ad959280e154e","slug":"baghpat-brakes-of-the-bike-did-not-apply-speeding-bike-fell-into-the-canal-only-son-died-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बाइक के नहीं लगे ब्रेक, नहर में गिरी तेज रफ्तार बाइक, इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बाइक के नहीं लगे ब्रेक, नहर में गिरी तेज रफ्तार बाइक, इकलौते बेटे की मौत
Sun, 22 Sep 2024 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:57 PM IST
सार
सिलाना गांव का तरुण घर लौट रहा था। मगर बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक की मौत पर परिजनों का बुरा हाल है और गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
छपरौली के मुकंदपुर-सिलाना मार्ग पर बाइक समेत नहर में गिरने से सिलाना गांव के तरुण की मौत हो गई। पुलिस ने पहचान कर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सिलाना गांव निवासी किसान जयवीर का इकलौता बेटा तरुण (32) रविवार को बाइक पर सवार होकर रठौड़ा गांव आया था। रविवार देर शाम वापस लौटने लगा। बताया कि सिलाना-मुकंदपुर मार्ग पर थोड़ा आगे चलते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तरुण बाइक समेत नहर में गिर गया। तरुण नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि शव को नहर से निकाल लिया गया। डूबने से युवक की मौत हुई है। वहीं इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सिलाना गांव में भी जवान मौत पर मातम का माहौल है।