Baghpat: निरपुडा गांव के जंगल में मृत मिली तेंदुए की मादा शावक, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक किसान के खेत में आज सुबह तेंदुए की मादा शावक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत के दाहा क्षेत्र में निरपुड़ा गांव के जंगल में शुक्रवार को खेत पर पानी चला रहे किसान को तेंदुए के दो शावक देखे। जिसमें एक मृत पड़ा मिला, जबकि दूसरा किसानों को देखकर खेत में घुस गया। इससे किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर दोघट व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मादा शावक के शव को संतनगर नर्सरी ले गई।
निरपुडा गांव निवासी किसान तेजपाल के खेत में किसानो को तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए थे, इसकी सूचना निरपुड़ा गांव निवासी विनोद कुमार, रामपाल, धर्मेंद्र, आजाद आदि ने पहले गांव में इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: प्यार की सजा माैत: 'अपनों में होता तो कुछ सोचते भी...इज्जत खराब कर रही थी इसलिए मार डाला'; कातिल भाई का खुलासा
इस दौरान अन्य किसान भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पर भीड़ को देखकर दूसरा शावक खेत में घुस गया। जबकि दूसरा शावक खेत में ही लौटा रहा। इस दौरान मादा तेंदुए होने की आशंका जताते हुए किसानों में दहशत फैल गई और उन्होंने इसकी सूचना दोघट थाना पुलिस और वन विभाग को दी।
सूचना पर दोघट पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो शावक मृत पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने मृत शावक को कपड़े में बांधकर अपने साथ बाइक पर संतनगर नर्सरी ले गए।
संतनगर नर्सरी पर चिकित्सकों की टीम तेंदुए के शावक का पोस्टमार्टम करेंगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी कि शावक की मौत कैसे हुई- राजेश कुमार डीएफओ बागपत।