फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BKU leader Naresh Tikait said that ED works at behest of government

UP: नरेश टिकैत बोले- सरकार के आगे दुम हिलाती है ईडी, बजट और सीएम गिरफ्तारी को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 02 Feb 2024 06:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Feb 2024 06:08 PM IST
सार

Baghpat News : भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ईडी सरकार के आगे दुम हिलाती है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसी के पीछे ईडी लग जाती है।

विज्ञापन
Baghpat: BKU leader Naresh Tikait said that ED works at behest of government
बागपत पहुंचे नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ईडी सरकार के आगे दुम हिलाती है। जो भी सरकार पर सवाल उठाते हैं, ईडी उन्हें ही डराने लगती हैं।

विज्ञापन


चौधरी नरेश टिकैत शुक्रवार को दरकावदा गांव में इस्लाम प्रधान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एमएसपी को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत 16 फरवरी को भारत बंद का आवाह्नन किया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट उनकी कोई समझ में नहीं आया। बजट में किसानों व ग्रामीणों की पूरी अनदेखी की गई है। सरकार को किसानों की सुननी चाहिए।

वहीं, लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने ईडी द्वारा छापा मारने के सवाल पर कहा कि एक मुख्यमंत्री अपने प्रदेश का राजा होता है। उनको जेल भेजना गलत है, चाहे वह किसी भी पार्टी का हों।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईडी सरकार के इशारों पर कार्य कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, सरकार उसके पीछे ईडी को लगा देती है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed